अजमेर के तानाजी नगर मे एक बुजुर्ग महिला खून से लथपथ मिली
पडोसियों ने महिला को जेलेएन अस्पताल मे कराया भर्ती
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर के तानाजी नगर में एक बुजुर्ग महिला घर में खून से लथपथ मिली। आस पास के लोगों ने उसे उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। आशंका है कि लूट की वारदात अंजाम देने के लिए महिला पर जानलेवा हमला किया गया। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
क्षेत्रवासी बालमुकंद टांक ने बताया कि तानाजी नगर के नम्बर 12 में रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला स्वराज मिश्रा के घर में रात को करीब 11 बजे एक युवक आया। दोपहर डेढ़ बजे जब महिला को होश आया तो वह घर से बाहर नहीं निकली। इसके बाद पड़ोसियों को बताया। महिला के गले पर कट के निशान थे और हाथ की नस काटी हुई थी। पड़ोसियों की सूचना पर वे भी पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बुजुर्ग के दोनो पुत्र बाहर रहते है और दस दिन पहले ही यहां रहने आई। अलवर गेट सीआई श्यामसिंह ने बताया कि महिला के साथ वारदात हुई लेकिन लूट की बात फिलहाल सामने नहीं आई। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वही सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुटी है ।