उपखण्ड स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव देशभक्ति गीतों का हुआ गायन समारोह

उपखण्ड स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव देशभक्ति गीतों का हुआ गायन समारोह

दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार

आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय देशभक्ति सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरांँई में उपखंड अधिकारी तहसीलदार हनुमान प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमचंद जी अजमेरा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण चौधरी, प्रधान पंचायत समिति सीता देवी पूनिया, प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय हेमलता शर्मा, सरपंच ग्राम पंचायत अरांँई रामस्वरूप नायक , विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधान, चिकित्सा अधिकारी रामेश्वर चौधरी एवं समस्त पंचायत समिति स्तरीय जनप्रतिनिधि अभिभावक एवं विभिन्न विद्यालयों के लगभग 1000 विद्यार्थियों ने देशभक्ति के इस समूह गान कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब एक दिन एवं राष्ट्रगान जन गण मन का सामूहिक स्वरों में पूर्ण उत्साह के साथ गायन किया गया। विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था । चारों ओर देशभक्ति की भावनाओं का सैलाब उमड़ रहा था। इस कार्यक्रम को अंत में उपखंड अधिकारी हनुमान प्रसाद ने संबोधित किया और बच्चों को देशभक्ति और स्वदेश प्रेम का पाठ पढ़ाया साथ ही समापन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की कार्ययोजना बनाई गई।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment