अलवर औद्योगिक क्षेत्र एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण – डॉ. चंद्रभान

अलवर औद्योगिक क्षेत्र एवं प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण – डॉ. चंद्रभान

नीमराणा /पंडित पवन भारद्वाज /दिव्यांग जगत/

नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के संस्थापक पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व उद्योग मंत्री डॉ चंद्रभान का दिल्ली जाते वक्त मोहलडिया में राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक के नेतृत्व में मनीष मुक्कड़ व संदीप यादव द्वारा साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि मुझे खुशी है कि नीमराना, सोतानाला, केशवाना औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना मेरे समय में हुई जिनमें काफी अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर बना और उनमें अच्छी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हुई। नीमराना तो अपने आप में एक अलग पहचान बनाते हुए विकसित हुआ है जहां औद्योगिक इकाइयों में कई हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त हुए हैं साथ ही उन्होंने अलवर के सौंदर्य व पर्यटन के बारे में बताते हुए कहा कि अलवर की पहचान प्राकृतिक सौंदर्य एवं उद्योगों के रूप में बढ़ी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई महंगाई रैली के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके साथ हेमंत शर्मा टोडारायसिंह, विकास कुमावत, संदीप यादव, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश कसाना, योगेश यादव, हरि सिंह मुक्कड़, राजेंद्र यादव, निरंजन सिंह गुर्जर सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment