पत्रकारों से मारपीट की भर्त्सना के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग दोहराई

पत्रकारों से मारपीट की भर्त्सना के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग दोहराई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के पत्रकारों की अहम बैठक पेन्शनर समाज भवन में जिलाध्यक्ष मुकेश वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुई । जिस में उपस्थित मीडिया कर्मियों ने अजमेर में समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों से मारपीट की घटना की कडे शब्दों में निन्दा के साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी और पत्रकार सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग दोहराई । पत्रकार मुकेश वैष्णव ने एसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून अति शीघ्र लागू किये जाने की मांग की । वहीं वरिष्ठ पत्रकार दिलीप राय ने समाचार संकलन के दौरान पत्रकारों पर किये गये प्रहार को लोकतंत्र पर प्रहार बताते हुए घटना की भर्त्सना की और सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग दोहराई , साथ ही पत्रकारों पर होने वाले हमलों पर चिंता व्यक्त की । बैठक में विशिष्ट अतिथि गजानंद शर्मा, प्रदेश सचिव राहुल वर्मा , नसीराबाद इकाई अध्यक्ष अनिल लोहरे, सचिव एम के शर्मा , सांवर लाल प्रजापत , रोहित जैन , योगेंद्र बुलचन्दानी , जीतेन्द्र सिंह राठौड , जगदीश प्रसाद चौधरी , दिलीप सेन ,विजय जैन, राजेश राज, विजय कुमार राव , रतनलाल जागिंड सहित अन्य सभी सदस्यों ने घटना पर अफसोस तथा आक्रोश व्यक्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment