अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ ने मुख्यमंत्री गहलोत से मिल डोली भूमि की समस्याओं से कराया अवगत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल राजस्थान पुजारी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष बलवंत वैष्णव के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों पुजारी मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री से मिले व पुजारी महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को डोली भूमि समस्या से पुनः अवगत करवाया तथा अपनी मांगों को विस्तार से बताया । जिस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष वैष्णव से कहा कि मैने आपकी समस्याओं के समाधान के लिये ही आपको आज यहाँ बुलाया है । मुख्यमंत्री ने वही पर CMO में कार्य को देख रही शासन सचिव आरती डोगरा को बुलाया तथा पुजारियों की माँगो पर कानूनन समाधान के निर्देश दिये । इस अवसर पर प्रदेश से आये कई पुजारी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे ।