अखिल राजस्थान लेबोरेटरी संघ अजमेर जिला अध्यक्ष का नसीराबाद मे हुआ स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद शहर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मंगलवार को अखिल राजस्थान लेबोरेटरी संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष गुलहसन का स्वागत सत्यनारायण सांखला व स्टाफ ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र चौधरी, इरफान व प्रियंका उपस्थित रहे। जिसमें लैब टेक्नीशियन कैडर की वर्षों से चली आ रही वित्तीय व गैर वित्तीय मांगों के संबंध में और आगे की मांगों के लिए विचार विमर्श किया गया।