अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर एवं
अखिल भारतीय वैष्णव (च.स.) युवा महासभा अजमेर के चुनाव 4 सितम्बर को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर एवं अखिल भारतीय वैष्णव ( च. स. ) युवा महासभा अजमेर दोनो संस्थाओं के अध्यक्ष पद के चुनाव 4 सितंबर , रविवार को अजमेर के सुभाष नगर स्थित वैष्णव छात्रावास परिसर में रखे गए । जिसकी सूचना मासिक पत्रिका मार्तण्ड अगस्त 2022 में भी प्रकाशित की गई है । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर वैष्णव हरिद्वार ने महासभा , युवा महासभा के सभी पदाधिकारी व सक्रिय कार्यक्रताओं से चुनाव मे मे भाग लेने की अपील की है । महासभा , युवा महासभा के सभी पदाधिकारी , सक्रिय कार्यकर्ता इस चुनाव प्रक्रिया मे भाग लेकर समाज एकता का परिचय देवे । चुनाव प्रक्रिया दिन मे 11 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी ।