अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा, शिक्षा निधि, युवा महासभा, महिला प्रकोष्ठ की बैठक एवं दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम 4 दिसम्बर को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा , शिक्षा निधि , युवा महासभा , महिला प्रकोष्ठ की बैठक एवं दिपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम 4 दिसम्बर , रविवार को वैष्णव छात्रावास सुभाष नगर अजमेर (राजस्थान ) पर रखा गया है । महासभा शिक्षा निधि के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम मे अजमेर संभाग के महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा ,महिला प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का आना अनिवार्य है। महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव तथा युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान अध्यक्ष एवं महासचिव की उपस्थिति भी अनिवार्य है । साथ ही
महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी जरुर पधारें । राष्ट्रीय पदाधिकारी जो राज्य के बाहर निवास करते हैं और समय निकाल सकते हैं तो वो भी समय निकाल कर मिटिंग में जरुर पधारे। अध्यक्ष हरिद्वार ने कहाँ है कि
सभी पदाधिकारियों को महासभा एवं शिक्षा निधि के सदस्य बढाने के अभियान में भाग लेना अनिवार्य है। आयोजित बैठक में वैष्णव मार्तण्ड पत्रिका के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पर बहुत ही भव्य आयोजन करने पर विचार , शिक्षा निधि योजना के तहत भावी कार्यक्रम एवं सदस्य बढ़ाने पर विचार , महासभा की जिला एवं राज्य इकाईयों के गठन पर चर्चा , युवा महासभा एवं महिला प्रकोष्ठ के विस्तार पर चर्चा एवं वर्ष में एक कार्यक्रम करने पर विचार विमर्श किया जायेगा । बैठक प्रातः 11.15 पर प्रारम्भ हो जायेगी । बैठक के पश्चात दोपहर 2 बजे बाद अन्नकूट महोत्सव होगा ।