अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला इकाई ट्रस्ट भीलवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पौधे लगाए गए।
भीलवाड़ा।मंजू डाभी/दिव्यांग जगत
भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट महिला इकाई टीम भीलवाड़ा द्वारा जिला अध्यक्ष माया राठौड़ के नेतृत्व में हरियाली अमावस पर 201पौधे लगाकर हरियाली दिवस मनाया गया। भीलवाड़ा के पटेल नगर में आज 50 पौधे लगाए गए। व बाकी पौधे वितरित किए गए। जिला अध्यक्ष ने बताया कि धरती पर स्वच्छ वायु व संतुलित शांत वातावरण के लिए पौधों का लगाया जाना बहुत जरूरी है। हरे हरे पौधे से ही धरती बहुत सुंदर नजर आती है। प्रकृति की शोभा भी हरियाली से ही है।। सभी पदाधिकारी जिसमें लक्ष्मी राणावत, कार्यकारी अध्यक्ष जिला संरक्षक शीलू शेखावत ,महामंत्री मंजू राजावत, पूजा कंवर, सागर कवर सब ने मिलकर पौधे वितरित कर पूर्ण सहयोग दिया।