अखिल भारतीय किसान सभा ने बकाया फसल बीमा क्लेम को लेकर समीक्षा बैठक के बाद एस.डी.एम.को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा
-नियामत जमाला-
भादरा, 3 दिसंबर / अखिल भारतीय किसान सभा के भादरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहाँ माकपा कार्यालय में रबी 2020-21 के बकाया पड़े नोहर, भादरा और रावतसर के करीब 600 करोड़ रुपए फसल बीमा क्लेम को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष व भादरा विधायक का.बलवान पूनियां की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की व इसके बाद बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान की मांग को लेकर विधायक बलवान पूनियां के नेतृत्व में बाजार से जुलूस निकालते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। समीक्षा बैठक में माकपा विधायक व अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष का.बलवान पूनियां ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले भादरा और नोहर में किसानों ने बीमा क्लेम को लेकर बड़े बड़े आन्दोलन लड़े है, परिणाम स्वरूप दोनों तहसीलों में हर बार बंपर फसल बीमा क्लेम आता है। जिसके चलते किसानों में जागरूकता बढ़ी है। किसान अपना प्रीमियम समय पर जमा करवाते हैं व के.सी.सी.भी समय पर किसान रोलअवर कराते है। इसी का परिणाम है कि खरीफ 2019 में 82000 किसानों का प्रीमियम कटा है। अखिल भारतीय किसान सभा के आन्दोलन के दबाव में राज्य सरकार और केंद्र सरकार समय पर अपना प्रीमियम बीमा कम्पनी को भेजती है। अब बीमा कम्पनी यह कहकर आनाकानी कर रही है की यह बीमा क्लेम का रुपये ज्यादा है । विधायक पूनियां ने कहा कि यह किसानों के साथ बेईमानी हैं जिसे किसान सभा बर्दाश्त नहीं करेगी,अभी तक बीमा कम्पनी ने केवल 18 करोड़ रुपए रबी 2020-21 के रुपए ज़ारी किए है जबकि भादरा – नोहर व रावतसर का लगभग 600 करोड़ रूपए फ़सल बीमा क्लेम के बनते हैं और जब तक फसल बीमा क्लेम का एक एक रूपया किसानों के खातों में नहीं आ जाएगा तब तक किसान सभा का आन्दोलन जारी रहेगा। बैठक के बाद अखिल भारतीय किसान सभा जिलाध्यक्ष व विधायक बलवान पूनियां के नेतृत्व में किसान सभा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में बाजार से नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पर पहुंचे व वहाँ प्रर्दशन कर बकाया फसल बीमा क्लेम भुगतान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा।इस अवसर पर विधायक का. बलवान पूनियां ने किसानों को जानकारी देते हुए किसानों से कहा कि अपनी तहसील ऑनलाइन हो गई है। किसान कंप्यूटर से अपनी जमाबंदी निकलवाकर किसान ने कौन कौन सी फसल खेत में बोई है। यह घोषणा कागज पर लिखकर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लगा कर संबंधित बैंकों में जमा कराएं। समीक्षा बैठक,प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव रोहतास सोलकी, तहसील अध्यक्ष छोटूराम गोदारा, माकपा तहसील सचिव जे.पी.ढाका, ज़ोन प्रभारी बिनोद धुआं ,राकेश थालोड़,पारस डूडी, ऋषिपाल कासनियां, सुनील बुरा, लालचंद महला, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि रामस्वरूप गिल, पंचायत समिति सदस्य जशवंत बैनीवाल, सरपंच मास्टर कुरड़ाराम गोदारा, नांगल सरपंच प्रतिनिधि सतपाल नेहरा, साहूवाला सरपंच बिनोद मेहरिया,गढ़ड़ा सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग गोदारा, मनीराम खुडिया, बलवीर सिहाग,भूपसिहं गोदारा,बिनोद पड़गड़, बलवान सिहाग,रामभगत सिहाग, कृष्ण कस्वां, देवीलाल लोर समेत बडी संख्या में किसान मौजूद थे।