अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की मीटिंग का हुआ आयोजन
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के ततारपुर ग्राम में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद की मीटिंग पंडित नरेश मिश्र की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि पंडित गोपीचंद शर्मा आनंद बाग वरिष्ठ अतिथि केशव कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष। रमेश चंद शर्मा एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट दिल्ली। ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू राम शर्मा सोडावास भगवान परशुराम की फोटो पर पुष्प चढ़ाकर। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा के दौरान अनेक मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। बोर्ड की कार्यकारिणी पर विचार विमर्श हुआ पंडित गोपी चंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को आगे लाने के लिए निस्वार्थ से कार्य करना होगा और समाज को एकजुट करने के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। इस दौरान ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।