आलनपुर से खाटूश्यामजी  पदयात्रियों का जत्था रवाना

आलनपुर से खाटूश्यामजी  पदयात्रियों का जत्था रवाना

पंडित पवन भारद्वाज /अलवर
सोडावास  11 मार्च                  निकटवर्ती   गांव आलनपुर से खाटूश्यामजी के लिए हाथों में बाबा श्याम जी का निशान लेकर पदयात्रियों का जत्था रवाना हुआ ।  पदयात्रा शुक्रवार को सुबह गांव के शिव मंदिर पर पूजा अर्चना से शुरू हुई। बाबा श्याम जी को कलयुग का अवतार माना जाता है। इस यात्रा को समाजसेवी  बलराम चनेजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बलराम चनेजा ने बताया कि  भक्तजन एकादशी को खाटूश्यामजी के मंदिर में ध्वजा चढ़ाएंगे। सुबह शिव मंदिर पर सभी पदयात्रियों को जलपान व सम्मान किया  । इस अवसर पर यादराम, नरेश, सुनिल ठेकेदार, रामसिंह राजपूत, बलवान, भूपसिंह, रमेश,परमाल, राकेश,संजू, विजय एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment