श्री बामणिया बालाजी धाम मंदिर में गुप्त नवरात्रि के तहत चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में गुप्त नवरात्रि के तहत चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का समापन हवन यज्ञ के साथ शनिवार को सम्पन्न हुआ। पूर्णावति के दौरान हवन यज्ञ पंडित किशन गोपाल दाधीच कादेडा द्बारा सम्पन्न करवाया गया। यज्ञ में राधेश्याम वैष्णव दिलवाडा, लोकेश वैष्णव कुम्हारिया, रामनिवास वैष्णव भटियाणी , पुजारी विनोद वैष्णव, भवंरलाल वैष्णव भीलवाड़ा, निशु आर्यन ब्यावर सहित पुजारी परिवार ने सहभागिता निभाई।

Author: admin