श्री बामणियां बालाजी धाम पर अधिक मास के उपलक्ष्य मे अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ

श्री बामणियां बालाजी धाम पर अधिक मास के उपलक्ष्य मे अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर श्रावण माह मे अधिक मास के उपलक्ष्य मे एकम मगंलवार से अखण्ड रामायण पाठ संत रामदास जी महात्यागी के सानिध्य मे पुजारी परिवार द्बारा प्रारम्भ कराया गया । पाठ का शुभारंभ आचार्य पंडित पवन दाधीच के द्बारा पूजन पाठ के साथ हुआ । पाठ मे सोहनदास वैष्णव कदमपुरा , किशन वैष्णव किशनगढ़ , कृष्ण गोपाल कादेड़ा , गोपाल वैष्णव केरियाकला , रामनिवास वैष्णव भटियाणी , पुजारी विनोद वैष्णव , सत्यप्रकाश वैष्णव , मुकेश वैष्णव , राजेश वैष्णव आदि द्बारा किया जा रहा है । सभी भक्त गण मन्दिर आकर धर्म लाभ प्राप्त कर सकते है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment