श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर मे चल रहा है अखण्ड रामायण पाठ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एंव धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर परिसर मे 18 सितम्बर से अखण्ड रामायण पाठ अनवरत चल रहा है । पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि अखण्ड रामायण पाठ मे कृष्ण गोपाल शर्मा कादेडा , गोपाल वैष्णव केरिया , महावीर वैष्णव खैर कटटा ( बून्दी) , सुदामा ( सेलखेडा गोकुल मथूरा ) राधे राधे , रामनिवास वैष्णव , मुकेश वैष्णव , राजेश वैष्णव , पवन दाधीच , कमल वैष्णव , अनिल वैष्णव , धीरज वैष्णव आदि द्बारा पाठ किया जा रहा है । वही नवरात्रि पर हर दुसरे दिन बालाजी के चोला चढाया जा रहा है । नवरात्रि के उपलक्ष्य पर मन्दिर पर प्रतिदिन दर्शन करने हेतू भक्तो की भीड बालाजी मे उमड रही है । साथ ही देरांठू के बावन भेरू धाम मन्दिर , तलाई के पास स्थित नये शिव मन्दिर , बगीची बालाजी मन्दिर , बासक बाबा धाम मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ तो भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहा है ।