श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में गुप्त नवरात्रि पर चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में गुप्त नवरात्रि के दौरान चल रहे अखण्ड रामायण पाठ का बुधवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। मन्दिर पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर में वर्ष के चार नवरात्रि जिसमें दो गुप्त व दो प्रकट नवरात्रि पर अखण्ड रामायण पाठ भक्तों के सहयोग से चलाया जाता है। बालाजी धाम में स्थापित प्रतिमा चमत्कारी व भक्तों के मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली होने से यहां मंगलवार – शनिवार के साथ अन्य दिनों में भी दर्शानार्थियों की भीड़ लगी रहती है। पुजारी वैष्णव ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन बालाजी महाराज के चोला चढ़ाने के साथ फुलों से श्रृंगार किया गया था। बुधवार को नवरात्री समापन पर हवन यज्ञ किया गया। पाठ सोहनदास वैष्णव, ताराचंद भिनाय , भंवरलाल किशनगढ़ , गोपाल वैष्णव केरिया, जगदीश महाराज, सुभाष सोनी, राधे राधे नसीराबाद सहित पुजारी परिवार ने सहयोग प्रदान किया। हवन यज्ञ में सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़, पुखराज चोधरी मगंरी, योगेश जी रिद्धी सिद्धी वाले नसीराबाद, रजत गुप्ता अजमेर, मगंल माली देरांठू, राधाकिशन जाट , बुद्धराम फडौदा, जगदीश भाजी, देरांठू , प्रदीप, प्रवेश राठी अजमेर, दिग्विजय सिंह गुर्जर नसीराबाद, ज्वाला प्रसाद काकांणी रामसर वाले अजमेर, मक्खन चौधरी दिलवाड़ा सहित कई अन्य भक्त गण मोजूद रहें।

Author: admin