देरांठू के बावन भेरु धाम पर चल रही अखण्ड रामायण पाठ का हुआ समापन
भक्तों ने लिया नशा मुक्ति का सकल्प
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के बावन भेरु धाम पर संत रामदास जी महात्यागी के सानिध्य मे सावन मास के प्रथम पक्ष से चल रही अखण्ड रामायण पाठ का समापन मगंलवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ । मन्दिर के उपासक दिनेश वैष्णव ने बताया कि यह अखण्ड रामायण पाठ ढेड माह चला । पाठ समापन पर आयोजित हवन यज्ञ मे विराजमान भक्तों ने इस अवसर पर नशा मुक्ति का सकल्प लिया । वह उपासक वैष्णव ने सभी को सकल्प दिलाया । आयोजित अखण्ड रामायण पाठ मे आचार्य ब्रजकिशोर शर्मा जयपुर , दतिया एम पी से आये शिवचरण दास महाराज, लखनदास महाराज , रघुदास महाराज के सहित पुजारी दिनेश वैष्णव , राकेश वैष्णव ने सेवाएं प्रदान की ।