गुप्त नवरात्रों पर बासक बाबा धाम पर चल रहे अखंड रामायण पाठ का हवन यज्ञ के साथ हुआ समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित राधास्वामी सत्संग न्यास के पीछे स्थित श्री वीर तेजाजी व बासक बाबा धाम पर अखण्ड रामायण पाठ गुप्त नवरात्रि से प्रारंभ हुए जो नवरात्रि के दशमी , शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ। यह रामायण पाठ पडित दिनेश दाधीच व साथी पंडितों द्वारा किया गया । धाम के उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की कोरोना गाईड लाइन के अनुसार किया गया। पाठ की पूर्णाहुति पर 11 यजमानों ने हवन यज्ञ मे भाग लेकर आहुतियां दी । हवन यज्ञ के पश्चात सभी देवताओं की महाआरती करने के पश्चात ब्रह्म भोज का आयोजन हुआ । धाम पर हर दुज व दशमी को बाबा की चोकी लगती है । जिसमे भक्तों के कष्टों का निवारण होता है ।