श्री मां भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर पर अखंड रामायण पाठ व पोश बड़ा महोत्सव
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लोहरवाड़ा के पास टैंक नंबर 5 के बाहर स्थित श्री माँ भगवती वैष्णवी देवी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ व पोश बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । वैष्णवी देवी मन्दिर के पुजारी अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि मन्दिर के संस्थापक पुजारी स्व. श्री रामा शंकर शर्मा के निर्वाण दिवस पर अखंड रामायण पाठ व पोश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जो शुक्रवार मकर संक्रांति पर्व पर प्रातः रामायण पाठ प्रारंभ होंगे व शनिवार को संपूर्ण होंगे । कार्यक्रम के दौरान पोश बड़े का वितरण किया जाएगा। जिसमे सैकड़ों लोग आते है और माता के दर्शन कर के प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस बार कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान दिया गया है। जिसमे कोरोना की गाईड लाइन के अनुसार मन्दिर प्रांगण में प्रवेश दिया जायेगा। 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण राज सरकार की गाईड लाइन के अंतर्गत यह आयोजन किया जा रहा है जिसका श्रद्धालुओं को पुजारी द्वारा कोरोना गाईड लाईन की पालना करने की अपील की।