लोहरवाड़ा वैष्णव देवी मन्दिर पर अखंड रामायण पाठ व पोश बड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन

लोहरवाड़ा वैष्णव देवी मन्दिर पर अखंड रामायण पाठ व पोश बड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्याग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड अंतर्गत ग्राम लोहरवाड़ा के पास टैंक नंबर 5 के बाहर स्थित श्री माँ भगवती वैष्णवी देवी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ व पोश बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। वैष्णवी देवी मन्दिर के पुजारी अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि मन्दिर के संस्थापक पुजारी स्व. श्री रामा शंकर शर्मा के निर्वाण दिवस पर अखंड रामायण पाठ व पोश महोत्सव का आयोजन किया गया । शुक्रवार मकर संक्रांति पर्व पर प्रातः रामायण पाठ प्रारंभ हुए व शनिवार को संपूर्ण हुए जिसके चलते कार्यक्रम के दौरान पोश बड़े का वितरण किया। जिसमे सैकड़ों लोगो ने माता के दर्शन कर के पोश बडा का प्रसाद ग्रहण करते हुए माता के जय कारे लगाए । इस बार कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान दिया गया है। जिसमे कोरोना की गाईड लाइन के अनुसार मन्दिर प्रांगण में प्रवेश दिया गया। माता के मंदिर पर वर्तमान मे वर्षा से अखण्ड ज्योत प्रज्जलित है। जिसमे माता के दर्शन के साथ अखण्ड जोत के भी दर्शन श्रद्धालु करते है। 2 सालों से कोरोना महामारी के कारण व राज सरकार की गाईड लाइन के अनुसार ही पोशबडा का आयोजन किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं को पुजारी द्वारा कोरोना गाईड लाईन की पालना कराते हुए दर्शन व प्रसाद वितरित किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment