बामणियाँ बालाजी धाम पर अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

बामणियाँ बालाजी धाम पर अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ

अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बामणियाँ बालाजी धाम मन्दिर पर नवरात्रि पर अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ हुआ । पर्व पर बालाजी के विशेष चोला चढाकर कर श्रृंगार किया गया । साथ ही कस्बे के बगीची बालाजी मंदिर , बावन भेरू धाम मन्दिर , तलाई स्थित शिव मन्दिर , लम्बा बालाजी मन्दिर , बासक बाबा धाम मन्दिर पर भी अखण्ड रामायण पाठ का प्रारम्भ हुआ । सभी मन्दिरो मे विधि विधान से पूजन के पश्चात घट स्थापना की गई ।
गरबा महोत्सव की धूम मची
नवरात्रि के साथ कस्बे के कुण्ड की महारानी , खाती मोहल्ला , खारी बाडी, बैरवा मोहल्ले व रावत मोहल्ले मे नवयुवक गरबा मण्डली द्वारा गरबा आयोजित किए जा रहे । इस अवसर पर गरबा पाण्डालो को सजाया गया है । माताजी की मूर्ति स्थापना के साथ रात्रि मे गरबा प्रारम्भ हो गए ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment