श्री बामणियां बालाजी धाम मे हवन यज्ञ के साथ हुआ अखण्ड रामायण पाठ का समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू कस्बे के भटियाणी रोड पर स्थित श्री बामणियां बालाजी धाम पर चैत्र नवरात्रि पर चले अखण्ड रामायण पाठ का सोमवार को पंडित पवन दाधीच के सानिध्य मे बालाजी प्रागंण मे हवन यज्ञ के साथ समापन हुआ । मन्दिर पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर आये श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश देवी गुर्जर ने रामायण पाठियो को वस्त्र व भेट देकर विदाई दी । साथ ही ब्रह्म भोज रखा गया । कार्यक्रम मे संत जगदीश दास महाराज , सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , रामनिवास वैष्णव , महेन्द्र सिह राठौड़ , प्रदीप राठी , किशन जाट डेयरी वाले , जीवराज जाट मंगरी , आनन्द वैष्णव , राधाकिशन जाट , जगदीश प्रजापति के साथ भक्त गण उपस्थित थे ।
बासक बाबा धाम व अन्य मन्दिरों मे भी हुआ रामायण पाठ
नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम नो दिन तक अखण्ड रामायण पाठ के साथ दुर्गा सप्तमी का पाठ भी प्रतिदिन हवन यज्ञ के साथ हुआ । समापन पर ब्रम्हभोज के साथ भण्डारा भी हुआ । मन्दिर उपासक रणजीत महाराज नवरात्रि मे प्रतिदिन चोकी लगाकर भक्तों के कष्टों का निवारण बताया । वही देरांठू के बगीची बालाजी मंदिर पर रामायण मण्डल द्वारा , तलाई स्थित नये शिव मन्दिर पर पुजारी ऋषि दाधीच के सानिध्य मे , बावन भेरू मन्दिर पर पुजारी दिनेश वैष्णव के सानिध्य मे अखण्ड रामायण हुआ ।