अजमेर कोटा रोड बीसलपुर परियोजना
शोकलिया के पास फिर पाइप लाइन टूटी, व्यर्थ बहा पानी

अजमेर कोटा रोड बीसलपुर परियोजना
शोकलिया के पास फिर पाइप लाइन टूटी, व्यर्थ बहा पानी

विभाग लगा दुरस्त करने मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद कोटा मार्ग के शोकलिया के पास मगंलवार को रामकरण प्रजापत के होटल पर रात्रि लगभग 11 बजे बीसलपुर से अजमेर की और जा रही 1200एमएम पानी की पाईप लाईन मे लीकेज होने से पानी व्यर्थ बहाता नजर आया । इसके पूर्व शनिवार को 12 मील चौराहे पर भी लाईन लीकेज हो जाने से हजार लीटर पानी व्यर्थ बह गया था । यह लाईन बीसलपुर से नसीराबाद, अजमेर शहर, श्रीनगर, किशनगढ, ब्यावर ,पुष्कर सप्लाई होती है । सुपरवाइजर नसीराबाद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुबह
10 बजे बीसलपुर परियोजना का पानी लीकेज की सूचना मिलते ही तुरंत टीम को सुचना देकर मौके पर भिजवाया । लिकेज शोकलिया स्थित प्रजापत होटल के पास मिलते ही 12 नम्बर गोयला टेंक पर सुचना दी व पानी के वाल को शट डाउन करवाकर बन्द कराया । व निजी साधन मगांकर सुबह से ही जेसीबी आँपरेटर घीसू प्रजापत की सहायता से खुदाई की । पानी का धरातल , लीकेज बड़ा होने की वजह से करणी पेट्रोल पंप के पास एयर वाल से हजारो लीटर पानी व्यर्थ बहाता रहा । प्रजापत होटल पर लिकेज पाईप लाईन मे लिकेज निकालने के लिए दोपहर 2:00 बजे तक कार्य चला । लिकेज की मरम्मत कर दी गई । बिसलपुर परियोजना की कर्मिक की सूझबूझ से कड़ी मेहनत से लिकेज को जल्द से जल्द मरम्मत कर पानी की सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया ।
अजमेर-कोटा रोड पर वाहन कि भरमार ट्रैफिक रहा। बीसलपुर परियोजना का खुदाई का कार्य सुबह 10:30 बजे शुरू कर दिया गया यातायात को बाधित नहीं होने दिया । पानी की निकासी करणी पेट्रोल पंप के पास बने वाँल से की गई । पाइपलाइन का लिकिज सही कराने मे सुपरवाइजर भागचंद गुर्जर ,कैलाश प्रजापत ,शिवराज प्रजापत, गणपत जाट, कालू दरोगा, जोदू गूजर्र, सुमेर सिंह, मूलाराम गुर्जर, रामा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर ने सहयोग प्रदान किया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment