अजमेर कोटा रोड बीसलपुर परियोजना की पाइप लाइन टूटी

अजमेर कोटा रोड बीसलपुर परियोजना की पाइप लाइन टूटी

व्यर्थ बहा पानी

विभाग के कर्मचारियों की 5 घन्टे की मशक्कत के बाद लिकेज हुआ ठीक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद कोटा रोड के सराना 12 मिल चोराया पर शनिवार मे रात्रि लगभग 3 बजे बीसलपुर से अजमेर की और जा रही 1200 एमएम पानी की पाईप लाईन मे लीकेज होने से सुबह तक पानी व्यर्थ बहाता रहा । यह लाईन बीसलपुर से नसीराबाद, अजमेर शहर, श्रीनगर, किशनगढ, ब्यावर ,पुष्कर सप्लाई होती है । लीकेज की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुपरवाइजर नसीराबाद प्रकाश शर्मा ने तुरंत सराना चौराया पर टिम भेजी और 12 नम्बर गोयला टेंक पर सुचना की । पानी के वाँल को शट डाउन करवाकर निजी साधन से सुबह से ही जेसीबी ओपँरेटर घीसू प्रजापत के सहयोग से खुदाई की । पानी का धरातल पर लीकेज बड़ा होने की वजह से पुरा दिन बीत गया । शाम 3 बजे तक कार्य चला , तब जाकर लिकेज ठीक हुआ ।
अजमेर-कोटा रोड पर वाहन ट्रैफिक भी ज्यादा रहता है । बीसलपुर परियोजना का खुदाई का कार्य सुबह 10:30 बजे शुरू कर दिया गया । फिर भी यातायात को बाधित नहीं होने दिया । हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में खेतों से आने वाले किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा । शाम तक पाइपलाइन का लिकेज सही हो पाया । जिसमे सुपरवाइजर भागचंद गुर्जर ,कैलाश प्रजापत ,शिवराज प्रजापत, गणपत जाट, कालू दरोगा, जोदू गुर्जर , सुमेर सिंह, मुलाराम गुर्जर, रामा गुर्जर, महेंद्र गुर्जर आदि की टीम ने लीकेज दुरस्त करवाने मे सहभागिता निभाई ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment