अजमेर जिला कलेक्टर ने जवाहर नवोदय विधालय नसीराबाद की आयोजित प्रबंधन समिति की बैठक मे लिया भाग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जवाहर नवोदय विधालय नान्दला नसीराबाद , अजमेर मे विधालय प्रबंधन समिति एंव सलाहकार समिति की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर अंशुमान की अध्यक्षता मे आयोजित की गई । जिसमे विधालय विकास एवं समस्याओं पर चर्चा की गई । जिस पर जिला कलेक्टर महोदय द्बारा बैठक मे उपस्थित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से समस्याओं का निराकरण एंव विकास कार्यों मे सहयोग के लिए निर्देशित किया । बैठक मे विधालय की ओर से विधालय मे चिकित्सा केम्प का आयोजन कराने , 11 के वी लाईन का स्थान्तरण कराने , जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से कराने के साथ हाउसिंग बोर्ड के सोजन्य से नवनिर्मित रोड के लिए नगरपालिका अध्यक्ष श्री मति अनिता मित्तल एवं कार्यकारी अधिकारी बी. एस. परमार को धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर कलेक्टर महोदय द्बारा खेलकूद विकास एवं विस्तार के लिए 50 लाख की लागत से खेल मैदान के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की । बैठक मे चिकित्सा विभाग से डा. विनयकपूर , शिक्षा विभाग से बी. सी मंडावरिया , सासंद प्रतिनिधि प्रेमराज जाट , विधुत विभाग से एम. आर. मीणा , उपखण्ड अधिकारी श्री मति अंशुल आमेरिया , जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से बी.एस.एन.एल, पी. डब्ल्यू डी के प्रतिनिधि एवं अभिभावक सदस्य मोजूद थे । विधालय प्राचार्य गिरिराज रेवाड ने सभी सदस्यों का पुष्प गुच्छ व गमछा प्रदान कर स्वागत किया । विधालय की ओर से उप प्राचार्य बी. एल. रावत , वरिष्ठ अध्यापिका श्री मति अलका कुलश्रेष्ठ आदि मोजूद थे ।