अजमेर जिला कलेक्टर ने दिलवाडा वासियो की मांग पर पुलिया व अण्डरपास हेतू मौका मुआयना किया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के चल रहे सडक निर्माण के दौरान हो रहे रास्ता बन्द को देखते हुए दिलवाडा ग्राम वासियों ने सांसद भागीरथ चोधरी व विधायक रामस्वरूप लाम्बा को रास्ता बन्द हो जाने पर परेशानी बताई । उन्होंने मांग कर बताया कि रोड के दुसरी ओर ग्राम पंचायत , विधालय के साथ ग्राम की आधी आबादी बसी हुई है । हाईवे पर चल रहे कार्य मे इस रोड को दोनो ओर से बन्द किया जा रहा है । जिससे ग्राम वासियो को परेशानी का सामना करना पडेगा । उन्होने सांसद व विधायक से ग्रामवासियों के हित के लिए अण्डरग्राउण्ड या पुलिया बनाने की मांग रखी थी । जिस पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी वह नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के कहने पर शनिवार को जिला कलेक्टर अजमेर अंश दीप ने दिलवाडा आकर पुलिया की जगह का निरीक्षण किया। जिस पर कलेक्टर महोदय ने पुलिया की आवश्यकता जताते हुए जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य के लिए हाईवे के अधिकारियों से मिलकर बात करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पूर्व सरपंच घीसालाल गुर्जर , युवा नेता हरेन्द्र गुर्जर , प्रहलाद चौधरी , ओबीसी जिला महामंत्री मुकेश चौधरी , अशोक वैष्णव , जीवन चौधरी , अंबालाल चौधरी , महावीर गुर्जर , केलाश चोधरी आदि ग्रामवासी मौजूद थे ।