मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर जिला व नसीराबाद ग्रामीण पत्रकार समिति की बैठक हुई आयोजित
अजमेर । अजमेर जिला व नसीराबाद ग्रामीण पत्रकार समिति नसीराबाद की बैठक न्यारा मे जिला अध्यक्ष श्री किशन अवतार पारीक व सरक्षंक राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता व नसीराबाद उपखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार के सानिध्य मे आयोजित की गई । बैठक मे अजमेर जिला कार्यकारिणी से आये सत्यनारायण वैष्णव , रितेश कुमार मिश्रा , पप्पू सिंह राठौड़ , विजय कुमार पाराशर , जीवराज प्रजापत , घनश्याम दास , भगवान दास , हेमराज जाट , रामावतार जागिड का नसीराबाद उपखण्ड ग्रामीण पत्रकारो द्वारा स्वागत किया गया । कार्यक्रम मे आये वरिष्ठ पत्रकार शेलैन्द्र गोयल नसीराबाद , राजेश सामरिया नवज्योति प्रेस , न्यारा सरपंच मुकेश गुर्जर , पंचायत समिति सदस्य श्री किशन गुर्जर व भामाशाह चेतन चौहान भी उपस्थित रहे । बैठक मे राजेश कुमार वर्मा ने अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति के रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी दी । बैठक मे उपखण्ड के सभी क्षेत्रो से आये अध्यक्षो ने अपने अपने क्षेत्र की हर माह होने वाली मिटिग के बारे मे जानकारी दी। बैठक मे क्षेत्र से आये पत्रकारों ने अपने अपने विचार रख सगठंन को मजबूत व शशक्त बनाने हेतू विचार रखे । ग्रामीण पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष श्री किशनवतार पारीक ने शीघ्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलकर ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराने की जानकारी दी । ग्रामीण पत्रकार समिति का रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात अब सभी ग्रामीण पत्रकारों के आईडी कार्ड बनाये जायेंगे सरंक्षक राजेश वर्मा ने जानकारी दी । बैठक मे पत्रकार हितों के बारे मे जानकारी साझा की गई । बैठक मे अजमेर जिला समिति व नसीराबाद ग्रामीण पत्रकार समिति के करीब 40 पत्रकार मोजूद थे । पत्रकार समिति के जिला अध्यक्ष पारीक व नसीराबाद समिति अध्यक्ष लक्षकार ने बैठक मे आये सभी पत्रकारों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष लक्षकार ने बैठक मे आये सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन राजेश वर्मा ने किया ।