आचार्य मुनि काम कुमार की निर्मम हत्या के विरोध मे सकल जैन समाज नसीराबाद ने जूलूस निकाल उपखण्ड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । आचार्य मुनि काम कुमार जी नंदी की पिछले दिनों कर्नाटक राज्य के चिक्कोडी जिले के हीरे खोडी ग्रामीण क्षेत्र मे निर्मम हत्या कर दी गई थी । जिसमे लिप्त अपराधियों को आज दिवस तक गिरफ्तार नही किया गया । जिसके विरोध में सोमवार को सकल नसीराबाद दिगंबर जैन समाज ने मुनि की निर्मम हत्या के आरोपियों को सक्त से सक्त सजा दिलाने , मुनियो की पैदल यात्रा के समय पुलिस व्यवस्था करने सहित समाज की धरोहरों एवं सस्कृति की सुरक्षा हेतू राजस्थान मे जैन श्रवण बोर्ड का गठन कराने की मांग रखते हुऐ नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी अंशुल आमेरिया को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के पूर्व सकल दिगम्बंर जैन के सैकडों महिला एवं पुरुषों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग लिखे नारो से लिखी तख्तियां लेकर जूलूस निकाला । जूलूस मे कोमल चंद शास्त्री, सुशील गदिया, प्रवीणचंद गदिया , विनोद पाटनी, अशोक बाकलीवाल, अरुण पाटनी, विनोद अजमेरा, पदमचंद जैन , संगीता पाटनी, शांता सेठी , कांता बड़जात्या, अनिता सोनी , अंजना जैन , ममता बिलाला तथा नसीराबाद श्वेतांबर जैन समाज के अध्यक्ष विमल मुणोत, सुशील चोपड़ा, ज्ञानचंद चोपड़ा, राजू नाहर , राजेंद्र कोठारी, हस्तीमल चोपड़ा आदि ने सम्मिलित होकर विरोध प्रकट किया एवं प्रशासन को ज्ञापन दिया।