राजस्थान सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ भाजप मण्डल नसीराबाद ने राज्यपाल के नाम उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । भाजपा मंडल नसीराबाद के आह्वान पर में नसीराबाद विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक रामस्वरूप लाम्बा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी नसीराबाद को महामहिम राज्यपाल के नाम राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध ज्ञापन सौंपकर राजस्थान में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम के लिए तथा बिजली के बिलों में की गई फ्यूल चार्ज के नाम पर वसूली को रोकने के लिए एवं नसीराबाद की अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा । जिसमे विधानसभा के मंडल के अध्यक्ष संयुक्त रूप से मण्डल नसीराबाद , मण्डल नसीराबाद ग्रामीण व भवानीखेड़ा मण्डल के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञापन व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम मे भाग लिया ।
जिसमे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ , पदाधिकारियों , जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि ,जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य , भाजपा समर्थक सरपंच , सभी बूथ अध्यक्ष , सभी मोर्चा के अध्यक्ष , पार्षद , भाजपा कार्यकर्ता , मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा , भवानी खेड़ा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह रावत , अनीता बेरवा , वैभव तेला , नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव , महेंद्र चौधरी , सुशील गदिया , शंभू साहू , प्रदीप मित्तल , दीपक साहू , नवाब कुरैशी , सत्यनारायण प्रजापत , सत्यनारायण शर्मा , धनराज जाटोलिया, इस्लामुद्दीन कुरैशी, सोहनलाल , ज्ञान मेहरा , शानू शर्मा , प्रीक्षवर गुस्सर , राजेश सुनारीवाल , महावीर शर्मा आदि उपस्थित थे ।