दो साल बाद मिला, स्कूली बच्चों को गरम पोषाहार
बच्चों ने स्वाद और चटकारे से खाया गरम खाना
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा कस्बे में स्कूली बच्चों को दो साल बाद मिला गरम पोषाहार मिला।
कोरोना के चलते गत 14 मार्च 2020 को ही राजस्थान सरकार ने पूरे प्रान्त के सभी विद्यालयों में बच्चों का गरम खाना बन्द कर गेहूं, दाल, नमक, तेल और मिर्ची आदि के साथ कोम्बो पैकेट वितरण किये थे।
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार बुधवार 9 मार्च को फिर से सूबे के सभी विद्यालयों में बच्चों को गरम पोषाहार मिलना शुरू हो गया । इसी के चलते राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झड़वासा के प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की बुधवार को झड़वासा विद्यालय के 328 बच्चों ने दो साल बाद बहुत ही उत्साह और स्वाद के साथ पोषाहार में बनी दाल रोटी खाई।
इस मौके पर झड़वासा विद्यालय में महेश कच्छावा, योगेश, टीना सोनगरा, अनिता जैन आदि भी उपस्थित थे।