जिला प्रमुख अजमेर के अनुमोदन के बाद 57 लाख के कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा द्वारा जनप्रतिनिधिगणों, ग्रामीणजनों की एवं ग्रामीण क्षेत्रिय समस्याओं को मध्यनजर रख उन गांवो व क्षेत्रो को चिन्हित किया जाता है, जहां पर पेयजल, छांव, बैठक, शमशान विश्राम स्थली, कक्षा-कक्ष व सामुदायिक केन्द्रो की उपलब्धता कम है। इसी के संदर्भ में जिला प्रमुख द्वारा पूर्व में विभिन्न कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई थी। प्रशासनिक रूप से स्वीकृत कार्यो की आज दिनांक को जिला प्रमुख के अनुमोदन पश्चात् 57 लाख के 32 कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। जिला प्रमुख द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को शीघ्रता शीघ्र स्वीकृत कार्यों को प्रारम्भ कराने के निर्देश प्रदान किये गये।