30 वर्षों बाद मंदिर डोली भूमि भू माफिया के कब्जे से हुई मुफ्त वैष्णव समाज के पुजारियों ने प्रशासन का जताया आभार
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सरवाड़ उपखड़ के ग्राम हिगतडा़ में 30 /40 वर्षों से श्री रघुनाथ महाराज मंदिर की डोली भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अतिक्रमण कब्जा कर रखा था । जिससे तुरंत प्रभाव से सरवाड़ उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी , तहसीलदार राहुल पारीक व सरवाड़ थाना प्रभारी सुरेंद्र गोदारा द्वारा मंदिर की (4) बीघा डोली भूमि पर अतिक्रमण कब्जा हटाया गया । जिससे वैष्णव समाज के पुजारियों ने पुलिस व प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।