मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति तहसील अजमेर का स्नेह मिलन समारोह हुआ
समारोह मे रामदयाल वैष्णव को बनाया तहसील अजमेर अध्यक्ष
अजमेर । वैष्णव ब्राह्मण सेवा समिति तहसील अजमेर का दीपावली स्नेह मिलन व तहसील अध्यक्ष का चुनाव गणेश गढ बालाजी मन्दिर शास्त्री नगर अजमेर में सम्पन हुआ । कार्यक्रम की अध्य्क्षता त्रिलोक दास वैष्णव ने की । जिला अध्यक्ष रामस्वरुप वैष्णव सराधना ने सभी पधारे समाज बंधुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी ।दीपावली स्नेह मिलन के पश्चात अजमेर तहसील के अध्यक्ष के चुनाव मतपत्र के द्वारा सम्पन कराये गये । जिसमें भारी मतों से रामदयाल वैष्णव भोपा का बाडा अजमेर निवासी विजय रहे । विजयी वैष्णव का समाज के सभी बन्धुओ ने माला पहनाकर स्वागत किया ।अध्यक्ष महोदय ने सभी समाज बंधुओं की सहमति से कार्यकारिणी बनाकर पदों पर नियुक्ति दी गई । कार्यकारणी मे कई पद यथावत रखे गए । रिक्त पद मे महामंत्री पद पर बाबूलाल दिवाकर कोटड़ा व उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण वैष्णव रसूलपुरा , सीताराम वैष्णव हलवाई नाका मदार, रामचरण वैष्णव धान नाड़ी ,सचिव पद पर राजेन्द्र त्यागी श्रीनगर , सहसचिव पद देवदास वैष्णव फॉयसागर व कोषाध्यक्ष पद पर रामगोपाल वैष्णव , B.K.कोलनगर अजमेर को बनाए गए । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वैष्णव सराधना , जिला महामंत्री नाथूलाल वैष्णव जाटली , जिला महासचिव परमेश्वर बैरागी (दिवाकर) , जिला कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव नागफनी , रामस्वरूप वैष्णव नागफनी , तारा चंद वैष्णव नरवर , बाल मुकुंद वैष्णव नागफनी , रामप्रसाद वैष्णव कोटड़ा , रामनारायण वैष्णव पीली खान , भवर वैष्णव श्रीनगर, त्रिलोक दास वैष्णव नोसर घाटी , गोरधन वैष्णव नागफनी , सत्यनारायण वैष्णव रसूलपुरा, कल्याण सहाय वैष्णव गुलाबबाड़ी , सीताराम वैष्णव हलवाई , रामगोपाल वैष्णव , B K कोलनगर , बाबूलाल दिवाकर कोटड़ा , रामचरण वैष्णव धान नाडी , राजेन्द्र त्यागी श्री नगर , देवदास वैष्णव फॉयसागर , कमलेश वैष्णव , रामस्वरूप वैष्णव गणेश गढ , सत्यनारायण वैष्णव गणेश गढ़ , राहुल वैष्णव गणेश गढ ,कुलदीप वैष्णव मदार , अमित कुमार वैष्णव श्रीनगर आदि समाज बन्धु उपस्थित थे ।