एडवोकेट कोडेचा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

एडवोकेट कोडेचा ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन

शौकत सोलंकी/बायतु
आजकल की आधुनिक दौड़ में जहाँ अधिकतर युवाओं द्वारा काफी संख्या में दोस्तों की भीड़ जुटाकर केक काटकर फिजूलखर्ची कर दिखावे की आधुनिकता प्रदर्शित की जा रही है वही कुछ ऐसे भी युवा हैं जो इस आधुनिकता की दौड़ में भी संयम रखते हुये अपनी संस्कृति की रक्षा कर रहे हैं।
ऐसे ही बायतु के युवा एडवोकेट गोपाल कोडेचा जिन्होंने अपने जन्मदिवस को अलग अंदाज में मनाकर आज के युवाओं के लिये एक सन्देश दिया है। उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर पौधा रोपण कर “वृक्ष लगायें जीवन बचायें” का संदेश दिया।
पौधरोपण के उपरांत उन्होंने कहा कि जो पेड़ पौधे हमें इतनी कीमती ऑक्सीजन मुफ्त में देते हैं उन्हीं पेड़ों को आज लोग काटने से भी नही हिचकते जो बेहद चिंतनीय विषय है।
इस अवसर पर उन्होंने अपील करते हुये कहा कि आज इस दौर में ग्लोबल वार्मिंग एवं पर्यावरण में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुये हर एक व्यक्ति द्वारा पौधा लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प लिया जाना चाहिये। पीपल का वृक्ष ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता है।
इस कार्यक्रम के दौरान राणाराम पंवार पूर्व सरपंच अकदड़ा, भरत बोस मलवा, खोजेन्द कुमार देवपाल, दल्लाराम चवदसिया, नरेश कुमार चौहान, भंवर लाल, रमेश कुमार देपन, मांगीलाल चवदसिया, हमीराराम देवपाल, नरपत कोडेचा, जोगाराम कोडेचा, राजेन्द्र कोडेचा, गोरधन कोडेचा, पारस कोडेचा, पत्रकार शौकत सोलंकी, चंदन कुमार पंवार, भंगाराम पंवार, लालाराम चवदसिया, किशनाराम चवदसिया सरपंच बायतु भीमजी, जगदीश कोडेचा, चन्द्र प्रकाश कोडेचा, वंश कोडेचा, कुणाल कोडेचा, जिज्ञासा कोडेचा, विमला कोडेचा, रवीना कोडेचा व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment