जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा द्वारा कुल 113 कार्याे के विरूद्ध 1 करोड 61 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति की गई जारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जिला प्रमुख द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवास एवं जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त परिवेनदनाओ में क्षेत्रिय आवश्यकताओं को चिन्हीन किया गया था। जिन पर तत्काल कार्रवाई करते हुऐ स्वीकृति जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को दिये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में टयूबवैल, हैण्डपम्प, जीएलआर टंकी, प्लास्टीक टंकी, स्नानागार, प्याउ निर्माण एवं सीसी/ब्लाक रोड मय नाली निर्माण के कुल 113 कार्यो के विरूद्ध 1 करोड 61 लाख के कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी की गई । जिला प्रमुख द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को उक्त स्वीकृति के क्रम में निर्देश दिये कि समस्त कार्यो की शीध्र ही तकनीकी स्वीकृतियां पंचायत समितियों से प्राप्त कर वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जावें ताकि क्षेत्रिय समस्याओं का समाधान शीघ्रताशीघ्र किया जा सके व अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुचाया जा सकें।