एडिशनल एस पी ने 24 घंटे में दोषियों को पकड़ने का दिया आस्वाशन

एडिशनल एस पी ने 24 घंटे में दोषियों को पकड़ने का दिया आस्वाशन

दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज नीमराना पंचायत समिति प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सभी सरपंच गणों ने ग्राम पंचायत अक्लिमपुर सरपंच संजीव कुमार के ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर एडिशनल एसपी कार्यालय पर पहुंचकर एडिशनल एसपी से बातचीत की। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने पीड़ा जाहिर करते हुए एडिशनल एसपी महोदय से सरपंच संजीव कुमार पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को नहीं पकड़े जाने पर की घोर निंदा करते हुए कहा कि सरपंच गांव का मुखिया होता है एवं गांव में जो भी विवाद होता है वह पुलिस तक ना पहुंचे अपने स्तर पर विवाद खत्म करने के पूरे प्रयास किए जाते हैं और असामाजिक तत्वों द्वारा बदमाश प्रवृत्ति के लोगों से सरपंच के ऊपर जानलेवा हमला होना यह निंदनीय घटना है हम सभी लोग पंचायत समिति नीमराणा को क्राइम मुक्त बनाने के अथक प्रयास कर रहे हैं हर गांव गांव हम सीसीटीवी कैमरे लगा रहे हैं । जिससे बदमाशों में भय हो आमजन सुरक्षित हो । पंचायत समिति नीमराणा और बहरोड बहुत ही शांति पूर्ण अच्छा वातावरण बना हुआ था लेकिन आज कल बदमाश लोगों में पुलिस का कोई भय नहीं है बदमाश प्रवृत्ति के लोग सरेआम क्राइम कर रहे हैं पुलिस उन को पकड़ने में नाकाम है संजीव कुमार ने जो एफ आई आर करवाई है उसमें दोषियों के नाम से करवाई है और वह दोषी आसपास के लोग हैं और 36 घंटे होने के बाद भी पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया है । एडिशनल एसपी ने आश्वासन देते हुए कहा 24 घंटे में पकड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा । प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव व सभी सरपंच गण ने कहा 24 घंटे के अंदर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो हम लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन करेंगे । इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव दोसौद सरपंच ज्योति यादव नीमराणा सरपंच माया शिवचरण गुप्ता दौलत सिंह पूरा सरपंच जसवंत यादव गिलोट सरपंच परमानंद यादव सिलारपुर सरपंच भतेरी दिनेश यादव प्रताप सिंह पुरा सरपंच हरिसिंह सैनी जोनाइचा कला सरपंच रंजन देवी शाहजहांपुर सरपंच वीरमति रूपेश यादव कोलिला सरपंच सरला कृष्ण कुमार कुतीना सरपंच रविंदर सिंह गूगल कोटा सरपंच श्याम सुंदर बिचपुरी सरपंच नरसिंह यादव रोडवाल सरपंच रामरति कवर सिंह मांडण सरपंच सुरेंद्र सिंह यादव खुदरोट सरपंच मंजू सुभाष कमांडो गिगलाना सरपंच ममता योगेश चौहान महतावास सरपंच ममता कुलदीप यादव सातों सरपंच किताब सुबेसिंह काठुवाश सरपंच ज्योति श्रीराम उड़िया कला सरपंच अनिता मोहित परतापुर सरपंच अर्जुन सिंह कायशा सरपंच भूप सिंह माजरी सरपंच बीना हरदीप कानावास सरपंच अजीत माजरा सरपंच उर्मिला गजेंद्र नानकवास सरपंच विजय हकीकतराम डाबरवास सरपंच रामस्वरूप रेवाना सरपंच लीलाराम डूमरोली सरपंच सुनील कुमार नंगली बलांहीर राजबाला पूर्ण भगत पंडित वीरू भारद्वाज पंच जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment