विजय सिंह को अराई बीडिओ का अतिरिक्त प्रभार

विजय सिंह को अराई बीडिओ का अतिरिक्त प्रभार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कवर पलाड़ा द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई । जिसमें प्रत्येक योजना की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा उपरान्त समस्त जिला परिषद के अधिकारीयों एवं पंचायत समितियों के विकास अधिकारीयों को जनकल्याणकारी योजनाओं गति लाने व कार्येा को त्वरित गति से करने के निर्देष दिये । जिससे योजनाओं का लाभ शीघ्रता शीघ्र आमजन तक पहुच सके । जिससे हमारे ध्येय की जिले के अन्तिम छोर में बैठे व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुच सके । जिला प्रमुख अजमेर के अनुमोदन पश्चात् विकास अधिकारी पंचायत समिति अंराई के रिक्त पद पर विजय सिंह विकास अधिकारी अजमेर ग्रामीण को लगाने के आदेश मुरारी लालवर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर द्वारा जारी किये गये ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment