नसीराबाद सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, गैरइरादन हत्या के प्रयास के 2 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

नसीराबाद सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, गैरइरादन हत्या के प्रयास के 2 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद सदर थाना मे 27 दिसम्बर को विमला (24) पत्नी सूरजकरण गुर्जर , निवासी देवपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि देवपुरा निवासी ही गोलू (50) पुत्र मेवा गुर्जर व शिवराज (24) पुत्र गोलू गुर्जर ने घर मे घुसकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया व लज्जा भंग करने का प्रयास किया । जिस पर पुलिस अधीक्षक अजमेर चूनाराम जाट , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकडी घनश्याम शर्मा , नसीराबाद वृत्ताधिकारी पूनम भरगड के सुपर विजन मे थानाधिकारी नसीराबाद प्रभातीलाल व सहायक उपनिरीक्षक भोमसिंह के नेतृत्व मे गठित टीम के कास्टेबल हेमन्त व विश्वास ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देवपुरा मे आये दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर नसीराबाद न्यायालय मे पेश किया । जिस पर न्यायालय ने आरोपीयो को जेसी भेजने के आदेश दिए ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment