महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय देरांठू (श्रीनगर) अजमेर में यौन शोषण के प्रति जागरूक करने के लिए गुड टच बेड टच के बारे में दी गई जानकारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । शिक्षा विभाग एवं राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित राजस्थान के अंतर्गत विद्यालय परिसर गली मोहल्ला ग्राम के अन्य क्षेत्रों के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की बालक बालिकाओं को गुड टच एवं बेड टच के बारे में जानकारी प्रदान करने,आत्मविश्वास एवं निर्भय बनाने की दृष्टि से छात्र-छात्राओं विशेष कर छात्राओं को आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं से बचाने के लिए , किस प्रकार का स्पर्श और किसके द्वारा किया गया स्पर्श गुड टच में आता है एवं किस प्रकार का स्पर्श एवं किसके द्वारा किया गया स्पर्श बेड टच के अंतर्गत आता है , शरीर के कौन से भाग बेड टच के अंतर्गत निषेध माने जाते हैं शरीर के किन भागों को नहीं छूना चाहिए इसकी जानकारी देरांठू के महात्मा गांधी अग्रेजी माध्यम विधालय मे आयोजित सुरक्षित विधालय सुरक्षित राजस्थान के तहत दी गई । ऐसी समस्या यदि आती है तो उनको अपने माता-पिता ,अध्यापक गण एवं प्रधानाचार्य महोदय को अवगत कराना चाहिए अवगत कराया गया । विद्यालय में लगाई गई शिकायत पेटीका में भी शिकायत लिखकर के डाल सकते हैं एवं सरकार द्वारा निर्धारित दूरभाष नंबर 1098 पर भी इसकी सूचना दी जा सकती है जानकारी दी गई , जिससे अपराधी को दंड दिया जा सके और भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की निषेध प्रवृत्ति को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं व आवश्यकता हो तो पुलिस विभाग की भी इसमें सेवा ली जा सकती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार गोयल एवं दक्ष प्रशिक्षक उर्वशी तवंर एवं प्रभारी केसर सिंह ने भी इस विषय पर प्रकाश डाला । इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा निर्मित गुड टच बेड टच से संबंधित वीडियो भी प्रोजेक्टर पर दिखाए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हैं अनिल गोयल , अनिल कुमार जैन , सुल्तान खोकर, केशर सिंह,पवन कुमार महावर , सुशील कपूर ,महावीर सिंह रावत, प्रार्थना अग्रवाल ,आइरिस मैसी उर्वशी तंवर,ममता कुमारी , चेतना शर्मा ज्योति कुमारी , सुरेंद्र कुमार तोसावड़ा, बाबूलाल नागर, अशोक मौर्य, आशीष दाधीच , दुर्गा प्रसाद मीणा एवं ग्राम के सम्मानित नागरिकगण,अभिभावक विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।