महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय देरांठू में एबीएल किट किऐ वितरित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू के महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम ) विद्यालय की कक्षा एक से पांच के छात्र छात्राओं को मगंलवार को एबीएल किट वितरित किए गए । इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल गोयल, स्थानीय विद्यालय एस एम सी अध्यक्ष शैतान कुम्हार , अनिल कुमार जैन , सुल्तान खोकर ,पवन कुमार ,आशीष दाधीच , सुशील कुमार, आइरिस मैसी, प्रार्थना अग्रवाल, महावीर सिंह रावत, उर्वशी तंवर, बाबूलाल एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे ।वही एबीएल किट पाकर नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं के चेहरे खिल उठे और बच्चे शिक्षा विभाग की इस पहल से अति उत्साहित थे।