पेट्रोल-डीजल से वैट घटाने के लिए “आप” का ज्ञापन
जयपुर । पेट्रोल-डीजल से वैट घटाने के लिए आम आदमी पार्टी राजस्थान ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम इकबाल खान के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। आप नेता अभिषेक सांघी ने कहा की जिस प्रकार केंद्र में बैठी मोदी सरकार को हालिया उपचुनाव में जनता ने वोट की चोट देकर उन्हें केंद्रीय वैटकर कम करने को मजबूर किया, पंजाब में भी चुनाव के चलते कांग्रेस सरकार ने राज्य वेट कम किया है तो क्या प्रदेश की जनता को राहत के लिए आगामी चुनावों तक इंतजार करना पड़ेगा? सम्भाग सह प्रभारी अमित लियो ने बताया कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर सबसे अधिक वैट लिया जा रहा है, जिस कारण राजस्थान में पेट्रोल दर 110 पार व डीजल दर 95 पार है। वही पदाधिकारी विनीत शर्मा ने कहा कि कोविड के बाद से पहले से ही परेशान जनता को राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल वैट दर में कमी कर राहत देनी चाहिए । इस दौरान अमित लियो, विनीत शर्मा, भरत कुमार, मो शकील, अवतार सिंह, विकास दुआ, राशिद हसन, निखिल श्रवण, रघुवीर सिंह आदि पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे ।
भवदीय
अमित शर्मा लियो
संभाग सह प्रभारी
आम आदमी पार्टी जयपुर राजस्थान|