नसीराबाद में कल लगेगा आधार से वोटर आईडी लिंक करने का शिविर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के वार्ड नंबर 01 मे कल रविवार को राजकीय नेताजी उच्च प्राथमिक विद्यालय में आधार नंबर,मोबाइल नंबर को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने का शिविर लगेगा ।यह एक अति महत्वपूर्ण कार्य है और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में आपका अमूल्य सहयोग प्रदर्शित होगा । अपने आधार को वोटर आईडी से लिंक कराने के लिए वार्ड वासी बीएलओ श्रीमती मधु कोली,सुल्तान खोकर और रामधन जाट से संपर्क कर सकते है , साथ ही नसीराबाद शहर के अन्य बूथो पर भी शिविर लगाया जायेगा । सभी शहरवासी जिन्होंने अभी तक अपने वोटर आईडी मे मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड नम्बर नही जुडवाये है । वो भी अपने अपने बूथ पर जाकर के जहां आप मत देते हैं उस विद्यालय में अपने अपने भाग संख्या के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता पहचान पत्र मे मोबाईल नम्बर व आधार नम्बर जुडवाये , जिससे बाद मे परेशानी नही हो ।