मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद उपखण्ड के 24 ग्राम पंचायतों मे खुलेंगे आधार केन्द्र
आँपरेटर के लिए मांगे आवेदन
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड कार्यालय द्वारा क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आधार नामांकन केन्द्र स्थापित करने हेतू आवेदन आमंत्रित किऐ गये है । नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघसुरी , भटियाणी , भवानीखेडा , बिठुर , देरांठू , ढाल , दिलवाडा , झडवासा , कानाखेडी , कानपुरा , लवेरा , लोहरवाड़ा , मावशिया , नान्दला , न्यारा , फारकिया , राजगढ़ , राजौशी , रामसर , सांप्रोदा , सनोद , श्री नगर , तिहारी ओर तिलाना के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आधार नामांकन केन्द्र व संशोधन केन्द्र स्थापित किये जाने है । उपखण्ड अधिकारी गुप्ता ने आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट प्राप्त अभ्यर्थियों को 16 से 31 दिसम्बर तक उपखण्ड कार्यालय पर आवेदक प्रस्तुत करने के लिए कहां है ।