मुकेश वैष्णव / दिव्यांग जगत/ अजमेर
देरांठू निवासी एक युवक दुर्घटना मे हुआ घायल
अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट ग्राम देरांठू निवासी एक युवक दुर्घटना मे घायल हो गया ।
देरांठू निवासी सोनू पुत्र चोथू रेगर मोटरसाइकिल से अजमेर जा रहा था । जिसका बीर घाटी मे एक्सीडेंट हो गया । घायल युवक को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया । युवक का एक हाथ फेक्चर हो गया । घायल की हालत मे अब सुधार है ।