लोहरवाड़ा के एक युवक की सडक दुर्घटना मे मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

लोहरवाड़ा के एक युवक की सडक दुर्घटना मे मौत

दिपावली पर गांव मे छाया मातम

भीषण दुर्घटना मे युवक का एक पैर कटकर सडक पर गिरा

अजमेर जिले के नसीराबाद के कोटा रोड पर आर .जे .जीरो .वन. होटल के पास स्थित नायर पेट्रोल पम्प के पास गुरुवार शाम 4 बजे के करीब भीषण सडक दुर्घटना मे ग्राम लोहरवाड़ा निवासी सीताराम पुत्र ओमप्रकाश रेगर की दुर्घटना मे मौत हो गई थी । जिसमे वही युवक का पैर कटकर सडक पर आ गिरा था । वही मोटरसाइकिल मे साथ बैठा भाई घायल हो गया । घटना की सूचना गांव मे पहुचते ही दीपावली के त्योहार पर गांव मे मातम छा गया । दुर्घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नसीराबाद चिकित्सालय के मोर्चरी मे रखवाया । जिसका सुबह पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव परिजनों को सौपा दिया । इस सम्बन्ध मे मृतक के भाई कैलाश रेगर ने नसीराबाद सदर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मे अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल ( RJ 14- JZ , 9226 ) पर बैठकर नसीराबाद से दिपावली का सामान लेकर लोहरवाड़ा जा रहे थे । कि कोटा रोड स्थित आर जे जीरो वन , नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुचते ही गलत साईड मे सामने से आ रही बिना नम्बर की बलेनो कार के चालक ने मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी । जिससे मे दुर गिर गया , वही दुर्घटना मे मेरे भाई की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment