किशनगढ़ मे अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने लगाई फांसी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । किशनगढ़ मे अज्ञात कारणों के चलते एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया । युवक
रेगर मोहल्ला नया शहर निवासी 21 वर्षीय दीपक रेगर है । युवक के फांसी लगाने की
सूचना मिलते ही किशनगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर किशनगढ़ के राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा । वही युवक किन परिस्थिती वश फांसी पर लटका इसकी जांच मे किशनगढ़ थाना पुलिस लग गई है ।