पुष्कर सरोवर में डूबने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । तीर्थ नगरी पुष्कर में गुरुवार को नरसिंह घाट पर अज्ञात परिस्थितियों में एक युवक की डूबने से मौत हो गई । मामले की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस शरण कांबले तुरंत अस्पताल पहुंचे गए । गोताखोर राहुल पाराशर ने बताया कि नरसिंह घाट पर एक युवक की डूबने की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे और युवक को तुरंत निकालकर पुष्कर स्थित राजकीय चिकित्सालय मे पहुंचाया । जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया । वहीं युवक की पहचान लुहार कॉलोनी पुष्कर निवासी ओमप्रकाश (35 ) पुत्र सूखा राम की हुई । युवक के परिजनों को मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी तुरंत अस्पताल पहुंच गए।