देसी कट्टे सहित एक युवक गिरफ्तार
पंडित पवन भातद्वाज दिव्यांग जगत
मुण्डवार कस्बे की थाना पुलिस ने बुधवार प्रभावी कार्यवाही करते हुवे एक युवक को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी एसपी द्वारा 20 वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंजीत पुत्र विजय सिंह जाति नई निवासी चिरूनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। थाना अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध कट्टा लिए उलाहेड़ी से सोड़ावास जाने वाले सड़क मार्ग पर मुर्गी फार्म के पास खड़ा है। जिसपर कार्यवाही करते हुवे थाना पुलिस ने युवक को मौके पर पहुंचकर हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में जुटी है। कार्यवाही के दौरान थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई रविन्द्र कुमार,कांस्टेबल महेंद्र तथा सतपाल आदि शामिल रहे।