रामसर मे कुट्टी निकालते समय ढिसा ढहने से दबने से हुई एक महिला की मौत

रामसर मे कुट्टी निकालते समय ढिसा ढहने से दबने से हुई एक महिला की मौत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती रामसर कस्बे मे मगंलवार को दिन मे 11 बजे कुट्टी का ढिसा ढहने से उसमे दबने से एक महिला की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार रामसर निवासी बरदा माली रावला वालो के पुत्र रणजीत माली की पत्नी आज दिन मे 11 बजे के करीब जानवरों के लिए कुट्टी के बने ढीसे से कुट्टी निकाल रही थी , कि कुट्टी का ढीसा ढह गया । जिसमे महिला दब गई । महिला के दबने की सूचना मिलते ही परिजन निकालने भागे व कुट्टी का ढीसा बडा होने के कारण जेसीबी की सहायता से ढिसे को हटवाया । लेकिन अन्दर काफी देर से दबी रहने वह सासं घुटने से महिला की मौत हो गई । फिर भी परिजन नसीराबाद चिकित्सालय लेकर आये । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । जिस पर चिकित्सकों ने महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है । जिसका दाह संस्कार अब रामसर मे किया जा रहा है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment