चिरूनी बस स्टैंड बनने पर , चिरूनी के लोगो मे दौड़ी खुशी की लहर
मंगलवार को बना बस स्टेण्ड,आज से होगा शुभारंभ
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावर उपखंड क्षेत्र के समीपवर्ती चिरूनी गांव के ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता राजू सैन , अनिल शर्मा के नेतृत्व मे कोटपूतली आगार प्रबंधक पवन सैनी से मिलकर चिरूनी को बस को बनवाने लिए लिए ज्ञापन दिया था ।
चिरूनी बस स्टैंड बनवाने के लिए 40 वर्ष पुरानी मांग मंगलवार को पुरी हुई । ग्रामीणों ने डिपो मैनेजर सैनी का जताया आभार सरपच प्रतिनिधि मुलचंद शर्मा ने लड्डु बाट कर खुशी जाहिर की । कोटपूतली आगार प्रंबधक पवन सैनी को बधाई दी । बुधवार 28 दिसंबर से कोटपूतली आगार की बहरोड़ वाया सोडावास खैरथल की समस्त रोडवेज बसों की मशीनों मे चिरूनी बस स्टेण्ड की शुरुवात होगी ।